Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा में एक माह में दो मासूमों का अपहरण, आरोपियों तक नही पहुँची पुलिस

दंतेवाड़ा/जगदलपुर.

दंतेवाड़ा जिले में बीते 1 माह के अंदर 2 मासूम बच्चों का अपहरण हो चुका है, पुलिस लगातार इस मामले में जिले के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लगातार पतासाजी कर रही है, लेकिन अब तक इस मामले में पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नही लगा है। मामले की जानकारी देते हुए दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह बचेली से 11 बजे एक 18 दिन के बच्चे का अपहरण हो गया।

18 दिन के बच्चे के अपहरण की जानकारी बच्चे की माँ को तब लगी जब उसकी माँ पानी भरने के लिए गई हुई थी। वापस आने पर बच्चा दिखाई नही देने पर आसपड़ोस के लोगों से पूछताछ किया गया। बच्चे के नही दिखने पर परिजनों को बताया गया, जहाँ पुलिस मामले में खोजबीन कर रही है।

कैसे हुआ बच्चा गायब
बताया जा रहा है कि 18 दिन के बच्चे को नहलाने के साथ उसका पूरा ख्याल रखने के लिए परिजनों ने एक युवती अंशु को रखा था, सुबह आने के बाद बच्चे को जिस समय तैयार कर रही थी, तो बच्चे की माँ पानी भरने के लिए गई, उसके बाद से बच्चा व उसकी केयरटेकर फरार हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए दंतेवाड़ा एसपी के द्वारा अपने जिले के हर थाना प्रभारी के साथ ही पड़ोसी जिले के आला अधिकारियों को भी सूचना दे दिया गया है, जहां टीम के द्वारा बच्चे के साथ ही उसकी केयरटेकर की लगातार खोजबीन किया जा रहा है।

 

#Chhattisgarh-Dantewada#innocents kidnapped

Source : Agency

पाठको की राय