Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा में शराबी महिला ने खाया जहर, घर में पसरा मातम

दंतेवाड़ा.

दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र के ग्राम दुगेली में रहने वाली महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  मामले के बारे में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि पालो मरकाम 45 वर्ष शराब की आदि थी। घर में पति व बच्चों के द्वारा बार-बार उसे शराब पीने से मना भी करते थे।

मंगलवार को घर के सभी लोग खेत मे काम करने के लिए गए हुए थे। उसी समय महिला ने घर मे रखे जहर का सेवन कर लिया, शाम को जब परिजन घर पहुँचे तो महिला बिहोश पड़ी हुई थी, परिजनों ने महिला को उपचार के लिए बचेली अस्पताल ले गए, जहाँ से महिला के खराब हालत को देखते हुए उसे मेकाज भेजा गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जहाँ शव का पीएम करने के बाद परिजनों को सौप दिया गया।

 

#Chhattisgarh-Dantewada#drunker woman#consumed poison

Source : Agency

पाठको की राय