Wednesday, October 21st, 2026

Chhattisgarh: सरकार से बातचीत के लिए तैयार है दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी, नक्सलियों ने रखीं शर्तें

रायपुर.

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा नक्सलियों से वार्ता मामले पर नक्सलियों ने जवाब जारी किया है। नक्सलियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने खुले तौर पर वार्ता के लिए हामी भरी है। माओवादियों ने वार्ता के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की मांग रखी।
नक्सली नेता ने कहा कि मुठभेड़ों व क्रॉस फायरिंग के नाम झूठी मुठभेड़ों में आदिवासियों की हत्याएं बंद हों।

तमाम सशस्त्र बलों को छह माह के लिए बैरकों थाना व कैम्पों तक सीमित किया जाए। नए कैम्प स्थापित करना बंद किया जाए व राजनीतिक बंदियों को रिहा किया जाए। नक्सली नेता ने कहा कि यदि वार्ता के लिए सरकार तैयार है तो इन बातों पर अमल करें। इसके बाद हम सीधी या मोबाइल वर्चुअल वार्ता के लिए आगे आएंगे। नक्सलियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने यह बयान जारी किया है।

 

#Dandakaranya#Special Zonal Committee#ready for talks#government#Naxalites put conditions

Source : Agency

पाठको की राय