Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-कोंडागांव में सहकारी बैंक का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार, महिला से एटीएम फ्रॉड कर 1.20 लाख निकाले

कोंडागांव.

विश्रामपुरी थाना पुलिस ने जिला सहकारी बैंक के सुरक्षा गार्ड कैलाश प्रधान को एटीएम कार्ड धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक महिला खाता धारक के एटीएम कार्ड का उपयोग कर उसके खाते से 1.20 लाख रुपये निकाल लिए। महिला दयाबती नेताम ने शिकायत की कि 29 अगस्त से चार सितंबर 2024 के बीच उसके खाते से अज्ञात व्यक्ति ने लगातार 20-20 हजार रुपये निकाले।

जांच के बाद पता चला कि सुरक्षा गार्ड ने महिला को गलत एटीएम कार्ड दिया और उसका पिन चुराकर पैसे निकाले। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन एटीएम कार्ड, दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल जब्त किया, जिनकी कुल कीमत 1.58 लाख रुपये है। आरोपी ने धोखाधड़ी से प्राप्त पैसों से एक मोटरसाइकिल भी खरीदी थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

#Chhattisgarh-Kondagaon#Cooperative bank#security guard#ATM fraud

Source : Agency

पाठको की राय