Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-दुर्ग मेंअपहरण-पिटाई के मुख्य आरोपी कांग्रेसी नेता ने किया सरेंडर, बेटा पहले ही गिरफ्तार

दुर्ग.

दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड में युवक का अपहरण कर पिटाई के मामले में मुख्य आरोपी कांग्रेसी नेता विक्की शर्मा ने थाने में सरेंडर किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया है। केवल देवांगन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि युवक विक्की शर्मा के लिए ऑनलाइन महादेव एप सट्टा का संचालन करता था। रकम की वसूली के लिए कांग्रेसी नेता विक्की शर्मा और बेटे जय शर्मा ने अपहरण कर जमकर पिटाई की।

पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने विक्की शर्मा और उसके बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस पहले ही जय शर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसके बाद विक्की शर्मा ने थाना पहुंचकर सरेंडर किया है। पुलिस ने विक्की शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। जामुल थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि युवक का अपहरण कर पिटाई के मामले में विक्की शर्मा और उसके बेटे जय शर्मा समेत अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस सभी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने पहले ही उसके बेटे जय शर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है और अब मुख्य आरोपी विक्की शर्मा ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया है।

 

#Chhattisgarh-Durg#Congress leader#surrendered#kidnapping accused

Source : Agency

पाठको की राय