Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में कांग्रेस नेता ने परिवार समेत खाया जहर, चार लोगों की गई जान

जांजगीर चांपा.

जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 बोधा तालाब के रहने वाले पंचराम यादव (65) ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ जहर का सेवन कर लिया। जिससे चारों की बिलासपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी अनुसार, 30 अगस्त को कांग्रेस नेता पंचराम यादव उसकी पत्नी दिनेश नांदनी यादव (55), सूरज यादव (27), नीरज यादव (32) ने एक साथ जहर का सेवन किया था।

जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर सभी को बिलासपुर रेफर किया गया था। सिम्स अस्पताल में नीरज यादव की इलाज के दौरान मौत हुई थी। वहीं, पंचराम यादव, दिनेश नंदनी यादव और सूरज यादव का उपचार आरबी अस्पताल में चला रहा था। जहां 31 अगस्त की देर रात तीनों की इलाज के दौरान मौत हुई है। किस कारण से सभी लोगो ने जहर का सेवन किया है यह अभी अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

चारों की पहचान 66 साल के कांग्रेस नेता पंचराम यादव, 55 साल की उनकी पत्नी दिनेश नंदनी यादव, 28 साल के बेटे नीरज यादव और 25 साल के सूरज यादव के तौर पर हुई है। इन सभी ने 30 अगस्त को एक साथ जहर खा लिया था। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार कर्ज से परेशान था और इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

कैसे की आत्महत्या?

किसी को पता न चले इसलिए उन्होंने सामने दरवाजे पर ताला लगा दिया था और पीछे के दरवाजे से वापस जाकर वहां का दरवाजा भी अंदर से बंद कर दिया था। इस खुलासा तब हुआ जब पड़ोस में रहने वाली एक लड़की उसके घर गई। दो-तीन बार आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो उसे कुछ अनहोनी की आशंका हुई और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। जब पड़ोसी और उसके स्वजन घर अंदर गए तो सभी गंभीर अवस्था में पड़े हुए थे।

 

#Chhattisgarh-Janjgir Champa#Congress leader poisoned

Source : Agency

पाठको की राय