Monday, October 26th, 2026

छग कांग्रेस प्रभारी सचिव सप्तगिरीशंकर 8 को आएंगे छग प्रवास पर

रायपुर.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रभारी सचिव सप्तगिरीशंकर उल्का दिनांक 8 जुलाई 2023 शनिवार को विशाखापटनम कोरबा एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा सुबह 5.23 बजे रायगड़ा से महासमुंद पहुंचेंगे। सुबह 9 बजे वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेट एवं चर्चा। सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित सरायपाली, बसना, खल्लारी एवं महासमुंद विधानसभा स्तरीय नेताओं एवं कार्यकतार्ओं के साथ बैठक में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम महासमुंद में करेंगे।

9 जुलाई को सुबह 9 बजे महासमुंद से गरियाबंद के लिये रवाना होंगे। सुबह 10.30 बजे सर्किट हाउस गरियाबंद में वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेट एवं चर्चा। सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित राजिम एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा स्तरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओ के साथ बैठक में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम गरियाबंद में करेंगे।

10 जुलाई को सुबह 9 बजे गरियाबंद से धमतरी के लिये रवाना होंगे। सुबह 11 बजे सर्किट हाउस धमतरी में वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेट एवं चर्चा। सुबह 11.30 बजे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कुरूद, धमतरी एवं सिहावा नगरी विधानसभा स्तरीय नेताओं एवं कार्यकतार्ओं के साथ बैठक में शामिल होंगे। शाम 5 बजे धमतरी से जगदलपुर के लिये रवाना होंगे। रात्रि 9 बजे जगदलपुर पहुचेंगे एवं रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे। 11 जुलाई को सुबह 9 बजे सर्किट हाउस जगदलपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेट एवं चर्चा। सुबह 11 बजे जगदलपुर से कोरापुट (ओडिसा) के लिये रवाना होंगे।

 

#Chhattisgarh Congress

Source : Agency

पाठको की राय