Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-बीजापुर में कांग्रेस पार्षद लापता, दिनभर तलाश कर पत्नी ने थाने लगाई गुहार

बीजापुर.

नगर पंचायत भैरमगढ़ के एक कांग्रेसी वार्ड पार्षद सुबह से लापता है। दिन भर की खोजबीन और पतासाजी के बाद रात में लापता पार्षद की पत्नी थाने पहुंची और पुलिस को रिपोर्ट दी। बताया गया है कि भैरमगढ़ नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 3 से कांग्रेस पार्षद दुरूप साय कुपाल गुरुवार की सुबह 9 बजे घर से निकले और इसके बाद वह अब तक वापस नहीं लौटे हैं।

पार्षद की दिनभर तलाश और खोजबीन के बाद पत्नी सुबमती कुपाल ने रात में भैरमगढ़ थाना पहुंचकर पति को खोजने के लिए आवेदन पत्र दिया। भैरमगढ़ थाना प्रभारी दीपक ठाकुर ने बताया कि पार्षद दुरूप साय कुपाल की पत्नी अभी थाना आकर रिपोर्ट के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह 9 बजे पार्षद कुपाल अपने दोस्त के साथ निकला है। जो अब तक वापस नहीं लौटा है। थाना प्रभारी ठाकुर ने बताया कि पार्षद की पति के आवेदन पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज  की है।

 

#Chhattisgarh-Bijapur#Congress councilor

Source : Agency

पाठको की राय