Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़ में सीएम साय करेंगे हेलीकॉप्टर से कावड़ियों पर पुष्प वर्षा, भोरमदेव में निकालेंगे यात्रा

रायपुर/भोरमदेव.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पांच तारीख सोमवार को कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा उनका सम्मान करेंगे। वो सुबह 7 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर से प्रस्थान करेंगे । करीब 7:30 बजे भोरमदेव पहुंचेंगे और वहां हजारों की संख्यां में पैदल यात्रा कर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद शिव भक्तों  पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा करेंगे । भोरमदेव प्रांगण में  पुष्प वर्षा के बाद उनका कवर्धा आगमन 8 बजे होगा।

वे इस दौरान सुबह 8:30 बजे तक कवर्धा के प्राचीन प्रसिद्ध बूढ़ा महादेव मंदिर में पंचमुखी बूढ़ा महादेव  का दर्शन, पूजन अभिषेक करेंगे । पूरे कार्यक्रम में कवर्धा के स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में भोरमदेव और प्रसिद्ध बूढ़ा महादेव मंदिर में श्रावण मास में विशेष रूप से हजारों की संख्या में कवाड़िया पूरे माहभर अमरकंटक नर्मदा जल लाकर अभिषेक करते हैं। तकरीबन 25 से 30 वर्षों से यह परंपरा जारी है और लगातार कावड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है।

 

#Chhattisgarh#CM vishnu dev sai#Bhoram dev

Source : Agency

पाठको की राय