Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और दोनों डिप्टी सीएम दिल्ली रवाना, आज नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय शुक्रवार को माना एयरपोर्ट रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना हो चुके हैं। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी दिल्ली गये हैं। शनिवार 27 जुलाई को दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक में सीएम और दोनों डिप्टी सीएम शामिल होंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में भी शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में एक नवंबर को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर लॉन्च होने वाले 'विकसित छत्तीसगढ़ विजन' पर चर्चा होगी। इस संबंध में सीएम साय पीएम नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय नेताओं से चर्चा करेंगे। इसकी रुपरेखा बनाई जायेगी। इसके अलावा मंत्रिमंडल के विस्तार, रायपुर दक्षिण  विधानसभा सीट उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव 2024 पर भी चर्चा हो सकती है।

 ""दिल्ली में कल होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होने दोनों उपमुख्यमंत्री के साथ आज दिल्ली जा रहा हूं। """
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) July 26, 2024

 

#Chhattisgarh#CM Vishnudev Sai#NITI Aayog#both Deputy CMs#left for Delhi

Source : Agency

पाठको की राय