छत्तीसगढ़: CM साय ने राम मंदिर में लगाई झाड़ू, की पूजा-अर्चना, मंत्री बृजमोहन समेत कई दिग्गज रहे मौजूद
रायपुर.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मकर संक्रांति के अवसर पर राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम और माता जानकी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके साथ ही वहां साफ सफाई की। इस दौरान मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब समेत कई कार्यकर्त्ता औए नेता शामिल हुए।
सीएम साय ने आज रायपुर के श्रीराम मंदिर पहुंचकर वहां की साफ सफाई की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी के पहले सभी लोगों से मंदिरों, आस्था केंद्रों की साफ सफाई करने का आव्हान किया
है। छत्तीसगढ़ में भी 'श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव' धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। पूरे प्रदेश में आम जनता, मानस मंडलियों, स्थानीय नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, धार्मिक ट्रस्ट और मंदिर समितियों की भागीदारी से भव्य भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
#CM Sai#Minister Brijmohan#senior leaders#swept the Ram temple#offered prayers.

पाठको की राय