Thursday, October 22nd, 2026

छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देंगे पीएम आवास की सौगात, 2100 हितग्राहियों को देंगे स्वीकृति पत्र

बलौदाबाजार.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सात नवंबर को जिला बलौदाबाजार में 2100 आवासहीनों को प्रधानमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र और 51 हितग्राहियों को नए आवास की चाबी सौपेंगे। सीएम साय इस मौके पर लगभग 60.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 32.32 करोड़ रूपए के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 27.88 करोड़ रुपये के 32 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।

मुख्यमंत्री जिन नए कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें मुख्य रूप से बलौदाबाजार जिले में नहरों के रिमॉडलिंग और पक्की संरचनाओं के पुनर्निर्माण के लिए 15.11 करोड़ विभिन्न सड़कों के नवीनीकरण कार्य के लिए 6.82 करोड़ रुपये, बलौदाबाजार शहर के विभिन्न स्थानों में सीसी रोड़, बीटी रोड़, सौदर्यीकरण, पाइपलाइन विस्तार, बस स्टैण्ड भवन का उन्नयन एवं अन्य निर्माण कार्य के लिए 6.37 करोड़ रूपए, नवीन जिला परिवहन कार्यालय भवन का निर्माण के लिए 1.74 करोड़, शासकीय डीके महाविद्यालय बलौदाबाजार में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण 1.11 करोड, नवापारा में पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण 16.66 लाख, सखी वन स्टॉप सेंटर के कार्यालय भवन निर्माण 60 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री जिन नवनिर्मित नए कार्यों का लोकार्पण करेंगे उनमें 10.05 लाख रूप्ए की लागत से भरसेला, भरसेली, ढाबाडीह, सलोनी, शुक्लाभाठा, जांगड़ा में एकल ग्राम नलजल योजना और रसेडी, करही में रेट्रोफिटिंग नलजल प्रदाय योजना शामिल है। इसी प्रकार 9.95 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित तीन सड़क निर्माण कार्य, के साथ ही सामुदायिक रैन बसेरा, ग्राम दशरमा में उप स्वास्थ्य केन्द्र, बलौदाबाजार के अस्पताल में 74.56 लाख की लागत से 20 बेड आइसोलेशन वार्ड, अमेरा और लाहौद में जनऔषधि केन्द्र, देवरी में आंगनबाड़ी केन्द्र, भरसेला, मगरचबा, कंजी, खैरताल में सामुदायिक भवन, बलौदाबाजार शहर में कलेक्टोरेट से बस स्टैण्ड उद्यान तक बीटी रोड सहित विभिन्न कार्य शामिल हैं।

 

#Chhattisgarh-Balodabazar#Chief Minister Vishnudev Sai

Source : Agency

पाठको की राय