छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लगाया जनदर्शन दरबार, नीलकंठ को मिला श्रवण यंत्र और महिला को जमीन का पट्टा भी
दुर्ग/रायगढ़/रायपुर.
दुर्ग जिले के ग्राम खम्हरिया निवासी श्री नीलकंठ बिसाल को जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर तत्काल श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया। श्रवण यंत्र मिलने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को राम-राम कहकर धन्यवाद ज्ञापित किया।
जनदर्शन में 45 वर्षीया दुर्गेश नंदिनी राठौर रायगढ़ जिला खरसिया विकासखंड घघरा ग्राम पंचायत निवासी हैं, जो बौनेपन से ग्रसित हैं, साथ ही बेसहारा भी है। इन्होंने आज जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सब्जी बाड़ी, मछली पालन के लिए जमीन पट्टे की मांग की है, उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिला प्रशासन को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं
#Chhattisgarh#Chief Minister#Vishnu Dev Sai#public hearing

पाठको की राय