Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’ का किया शुभारंभ

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान (ग्रामीण) 2024’’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के इंडोर स्टेडियम में किया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘‘स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता’’ विषय पर केंद्रित रहेगा, जिसमें स्वच्छता को समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी मानते हुए इसे उनके स्वभाव और संस्कार का हिस्सा बनाने का प्रयास होगा। शुभारंभ समारोह मे ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत स्वच्छाग्रही समूहों को सुरक्षा किट का वितरण किया गया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान हेतु राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा - निर्मित पोस्टर का अनावरण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोती लाल साहू, पद्मश्री अनुज शर्मा, श्री इन्द्रकुमार साहू और श्री गुरू खुशवंत साहेब उपस्थित थे।

 

#Chhattisgarh#Chief Minister Vishnu Dev Sai#'Swachhata Hi Seva Abhiyan 2024'

Source : Agency

पाठको की राय