छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री साय पहुंचे राजनांदगांव, हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत
रायपुर.
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आज राजनांदगांव पीटीएस हेलीपेड पहुंचने पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, विधायक गुरू खुशवंत साहेब भी राजनांदगांव पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय तिरंगा रैली के कार्यक्रम तथा जिला सतनामी सेवा समिति राजनांदगांव द्वारा आयोजित ममतामयी मिनीमाता निर्वाण दिवस एवं जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राजनांदगांव पहुंचे हैं।
#Chhattisgarh-Rajnandgaon#Chief Minister Sai#helipad welcome
Source : Agency

पाठको की राय