Wednesday, October 21st, 2026

छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कामर्स का दीपावली मिलन 5 को

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त व्यवसायियों -उद्योगपतियों एवं आम नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है। छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा प्रतिवषार्नुसार दीपावली मिलन समारोह शुक्रवार 5 नवम्बर को प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चौधरी देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में आयोजित की गई है।
चेम्बर आॅफ कामर्स के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के व्यापारियों, उद्योगपतियों, व्यवसायिक संगठनों के पदाधिकारियों/ सदस्यों एवं आम जनता को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की है एवं चेम्बर के सभी सदस्यों को चेम्बर द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय