Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-बिलासपुर में कांग्रेस नेता के घर पहुंची सीबीआई की टीम, CGPSC घोटाला मामले में छापेमारी

बिलासपुर.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर सीबीआई ने छापा मारा है। 5 से 7 सदस्यीय सीबीआई की टीम पहुंची है। कांग्रेस नेता के यदुनंदन नगर और तिफरा स्थित पुराने और नए आवास पर सीबीआई की टीम मौजूद है। राजेंद्र शुक्ला के आवास पर दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। बताजा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला मामले में जांच को लेकर छापेमारी की गई है।

सीबीआई की टीम छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाला मामले की जांच कर रही है। कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के बेटे का भी नाम मामले में बताया जा रहा है।

 

#Chhattisgarh-Bilaspur#CBI Raid#Congress leader

Source : Agency

पाठको की राय