Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-कोरबा में मवेशी तस्कर गिरफ्तार, रीवा ले जाते पांच भैंसें बरामद

कोरबा.

रजगामर चौकी पुलिस ने एक मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मनीष पटेल है, जो अस्थाई रुप से बालको के डुग्गूपारा का निवासी है। जबकि उसका स्थाई पता रीवा मध्य प्रदेश है। मनीष मेटाडोर वाहन में पांच मवेशियों को चोरी-छिपे रात के अंधेरे में रीवा ले जा रहा था। ग्राम बासीनखार के पास ग्रामीणों ने वाहन को रोक लिया और डायल 112 और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने टीम ने मनीष के साथ ही मेटाडोर में लोड मवेशी को जप्त कर लिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 10.00 बजे आरोपी मनीष पटेल निवासी साकिन डूगूपारा बालको ग्राम बासीनखार से पांच भैंस अपने माजदा वाहन क्रमांक सीजी 10 बीजी 8056 में अपने अन्य साथी कृष यादव, दशरथ यादव, दिलीप यादव सभी मवेशियों को लोडकर बेचने ले जा रहे हैं। जब गांववालों को इस बात की जानकारी हुई तब उन्होंने पहले गाड़ी रुकवाई और पूछताछ शुरू की। सभी गोलमोल जवाब देने लगे। इस दौरान ग्रामीणों को शक हुआ और इसकी सूचना रजगामार चौकी पुलिस को दी। ग्रामीणों ने एक तस्कर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। वहीं, अन्य आरोपी फरार हो गए।

 

#Chhattisgarh-Korba#Cattle smuggler#five buffaloes

Source : Agency

पाठको की राय