छत्तीसगढ़-गरियाबंद में गहरी खाई में गिरी कार, बाल-बाल बचे चिकित्सा अधिकारी
गरियाबंद।
सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ डॉ. सुनील रेड्डी कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे. नेशनल हाइवे 130 सी पर बारूका और कचना धुरवा के बीच में कार गहरे खाई में जा गिरी थी. जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त डॉक्टर रेड्डी अपनी कार खुद चला रहा थे. इस हादसे में उन्हें सामान्य खरोच भर आईं है.
हादसा साइड देते वक्त अचानक मोड़ में कार के अनियंत्रित होने से हुआ है. हादसे के बाद कुछ देर के लिए डॉ. रेड्डी घटना स्थल पर बेहोश हो गए थे. होश में आने के बाद उन्होंने खुद जिला अस्पताल में सहयोगी को संपर्क कर मदद के लिए बुलाया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया.
#Chhattisgarh-Gariaband#Car fell deep ditch#Medical officer

पाठको की राय