Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-बीजापुर में खड़े ट्रेलर से टकराई कार, सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष सहित चार घायल

बीजापुर.

बीजापुर में भोपालपटनम निवासी सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष अशोक तलाण्डी सहित चार लोग बीती रात एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए है। जख्मी हालत में अध्यक्ष व दो अन्य लोगों को रात में ही जिला अस्पताल लाया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। वही वाहन चालक का मद्देड़ अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात भोपालपटनम निवासी सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष अशोक तलाण्डी अपनी ट्रीबर कार क्रमांक सीजी 20 के 6750 से अपने दो अन्य साथियों के साथ बीजापुर से भोपालपटनम की ओर जा रहे थे। इसी बीच रात 9 से 10 बजे के बीच वाहन चालक वाहन से  नियंत्रण खो बैठा और मद्देड़ के पास कोंगुपल्ली में खड़ी ट्रेलर वाहन से कार जा टकराई गई। कार ट्रेलर से इतनी जबरदस्त भिड़ी की कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में सामने सीट पर बैठे  सर्व आदिवासी के जिलाध्यक्ष अशोक तलाण्डी को सर, चेहरे व सीने में तथा उनके साथ बैठे दो अन्य लोगों को  हाथ पैर में गंभीर चोट पहुंची हैं। तीनों घायलों को किसी तरह देर रात में ही जिला अस्पताल लाया गया हैं। यहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं कार चालक को मामूली चोट आई है। उसका इलाज मद्देड़ अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

 

#Chhattisgarh-Bijapur#Car collided trailer#Sarva Adivasi Samaj president

Source : Agency

पाठको की राय