Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-रायपुर में एसी फटने से कारोबारी और महिला कर्मचारी की मौत, बीजेपी नेता का भाई था मृतक

रायपुर.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एसी फटने से कारोबारी और बीजेपी नेता के भाई समेत दो की मौत हो गई। घटना देवेंद्र नगर सेक्टर-1 के रेजिडेंशियल-कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की है। शनिवार की रात लगभग आठ बजे अचानक एसी के फटने से बड़ा धमाका हुआ। आसपास में मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी। इस पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत बताया।

मिली जानकारी के अनुसार, जब धमाका हुई तब ऑफिस में दोनों मौजूद थे। उन्हें बचाने के लिए आसपास के लोगों ने कोशिश की, लेकिन दरवाजा ऑटोमेटिक सिस्टम से लॉक होने की वजह से दरवाजा नहीं खुल पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला। ऑफिस के अंदर पहुंचने पर पूरा ऑफिस धुआं से भरा हुआ था। पुलिस ने बताया कि ऑफिस के अंदर आरिफ मंजूर और उनकी महिला कर्मचारी मशरत खान बेहोशी के हालत में थे। मौके पर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जांच के बाद डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों के शरीर पर जलने के निशान थे। ऑफिस में भरे धुएं की वजह से दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, राजतालाब कालीनगर निवासी मृतक कारोबारी आरिफ मंजूर खान इवेंट मैनेजमेंट का काम करते था। मृतक के बड़े भाई मखमूर खान छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हैं।

 

#Chhattisgarh-Raipur#AC explosion#Businessman and female employee died

Source : Agency

पाठको की राय