Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में डिवाइडर में जा घुसी बस, 30 से अधिक यात्री घायल

रायपुर.

रायपुर से जगदलपुर 30 से अधिक यात्रियों को लेकर आ रही तेज रफ्तार बस आमागुड़ा के पास डिवाइडर में जा घुसी। इस घटना में बस चालक को गंभीर चोट आई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बस में सवार यात्रियों की जान बाल-बाल बची है। बताया जा रहा है कि बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे।

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े ने बताया कि महिंद्रा ट्रेवलर्स की बस रायपुर से 30 से अधिक सवारियों को लेकर बुधवार की रात को निकली थी, गुरुवार की सुबह करीब तीन बजे के लगभग बस चालक को नींद की झपकी आने से तेज रफ्तार बस को रोक नही सका और डिवाइडर में जा घुसा। बस का हेल्पर पीछे सो रहा था। चालक के चेहरे में कांच का टुकड़ा घुस गया। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही यात्रियों में खलबली मच गई। कुछ यात्रियों को हल्की-फुल्की चोट आई, घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पार्टी मौके पर पहुंच घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

 

#Chhattisgarh-Jagdalpur#Bus crashes

Source : Agency

पाठको की राय