Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-दुर्ग के भिलाई में शॉर्ट सर्किट से बिल्डिंग में आग, कई गाडियां और आस-पास के मकान आए चपेट में

दुर्ग.

भिलाई टाउनशिप के बिल्डिंग के नीचे भीषण आग लग गई। इस आग से बिल्डिंग में रहने वाले लोगों की स्कूटी और मोटर साइकिल जलकर खाक हो गई। लोगों ने आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी है। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। भिलाई सेक्टर 2 के सड़क 16 की बिल्डिंग के नीचे आज शनिवार सुबह अचानक आग लग गई।

आगजनी की घटना में 5 स्कूटी और एक मोटर साइकिल गाड़ी जलकर खाक हो गई। आग की सूचना बिल्डिंग के लोगो को लगी जिसके बाद आसपास के लोग भी बाहर आए और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाने पर फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। आग की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान बिल्डिंग के नीचे रखे स्कूटी और मोटर साइकिल जलकर खाक हो चुकी थी। आग की लपटें पास के मकानों के अंदर तक पहुंची। आशंका जताई जा रही है कि बिल्डिंग के नीचे लगे मीटर और बिजली कनेक्शन पर शार्ट सर्किट हुआ है, जिससे आग लगी है। बहरहाल भट्टी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

#Chhattisgarh-Durg#Bhilai Building fired#short circuit

Source : Agency

पाठको की राय