Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में 7 गांव के किसानों से खरीदी धान, 70 लाख का फर्जी चेक थमाने पर गिरफ्तार

जांजगीर चांपा.

जिले मे किसानों के धान खरीदी कर लाखों रुपए के फर्जी चेक देने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी आशीष अग्रवाल ने 7 गांव के 22 किसानों से ग्रीष्मकाल का धान खरीदकर 70 लाख रुपए का फर्जी चेक देकर धोखा दिया था और राशि नहीं दे रहा था. पुलिस ने पीड़ित किसानों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस मामले मे कांग्रेसी विधायक ब्यास कश्यप ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने प्रदेश के किसानों की ग्रीष्म कालीन फसल को भी एमएसपी दर पर खरीदने की मांग की है.

 

#Chhattisgarh-Janjgir Champa#paddy Bought#fake cheque

Source : Agency

पाठको की राय