छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में मंदिर की घंटी में लटका मिला युवक का शव, कारण की जांच में जुटी पुलिस
जांजगीर चांपा.
जांजगीर चांपा जिले में युवक सूरज यादव (24) ने घर के अंदर बने दुर्गा मंदिर की घंटी में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक की मां मायके गई हुई थी। अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम लटिया की घटना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मिली जानकारी अनुसार, गांव के लोगो ने देखा कि आज सुबह से सूरज दिखाई नही दिया है। तब उसके घर जाकर देखा कि घर के अंदर बने मंदिर का दरवाजा बंद था।
जिसे खोल कर देखने पर पता चला कि सूरज यादव जो कि मंदिर के अंदर घंटी में कपड़े को फंदा बना कर लटका हुआ मिला। घटना के जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक ने किस कारण से आत्महत्या की है यह जांच उपरांत पता चल पाएगा।
#Chhattisgarh-Janjgir Champa#young man hanging

पाठको की राय