Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-गौरेला के जलाशय में मिला लापता युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

गौरेला.

गौरेला के मलनिया जलाशय में दो दिनों से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव की पहचान गौरेला के सरस्वती नगर निवासी नरेश सिंधी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गौरेला क्षेत्र से लगे मलानिया जलाशय के धौरामुडा गांव की तरफ से जलाशय में एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस ने मौके पर पहुचकर शव को जलाशय से बाहर निकाला। शव की पहचान नरेश सिंधी कुमार पिता राजकुमार सिंधी उम्र 32 वर्ष, सरस्वती नगर गौरेला के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक दो दिन पहले अपने घर से निकला था और तब से लापता था। उसकी खूब तलाश की गई, लेकिन उसकी कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। अब दो दिन बाद युवक का शव जलाशय में मिला है। युवक के मौत का कारण अस्पष्ट है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

#Chhattisgarh-Gaurela#Body found#missing youth

Source : Agency

पाठको की राय