Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा मान्यता नवीनीकरण का शुल्क पोर्टल के माध्यम से आनलाईन भुगतान करने की प्रक्रिया प्रारंभ

रायपुर
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, से मान्यता प्राप्त समस्त अशासकीय संस्थाओं के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के मान्यता वृध्दि (नवीनीकरण) का शुल्क विद्या पोर्टल के माध्यम से आॅनलाईन भुगतान करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। संस्था के प्राचार्य अपनी संस्था के यूजर आईडी  और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल में स्वहपद कर मान्यता नवीनीकरण शुल्क भुगतान विकल्प पर क्लिक कर आॅनलाईन भुगतान कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर श्री व्ही. के. गोयल ने बताया कि आॅनलाईन शुल्क भुगतान की प्रक्रिया से समस्त अशासकीय संस्थाओं को सुविधा होगी एवं मान्यता वृध्दि (नवीनीकरण) का शुल्क जमा करने हेतु मण्डल कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। अत: समस्त मान्यता प्राप्त अशासकीय संस्थाएं शैक्षणिक सत्र 2024-25 के मान्यता वृध्दि (नवीनीकरण) का शुल्क विद्या पोर्टल के माध्यम से आॅनलाईन भुगतान करने की कार्यवाही कर सकते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय