छत्तीसगढ़ : कबीरधाम में हिंदू संगम कार्यक्रम के दौरान खूनी झड़प, चाकूबाजी में दो युवक घायल, तीन हिरासत में
कबीरधाम.
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के बोड़ला नगर पंचायत में 5 से 9 फरवरी तक हिंदू संगम का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार 6 फरवरी को शाम 7.30 बजे मंच पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। अचानक चाकूबाजी हुई। इसमें दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया।
कबीरधाम एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि हिंदू संगम में दो पक्षों में विवाद हुआ।
जिसमे एक पक्ष के बहन के साथ छेड़खानी करने की बात को लेकर दूसरे पक्ष योगेश यादव पिता दिनेश यादव, निवासी बांधाटोला (बोड़ला) उसके साथी परदेशी ध्रुवे पिता कुमार ध्रुवे 19 वर्ष बांधाटोला (बोड़ला) के साथ मारपीट हुई। विवाद- मारपीट के दौरान युवक योगेश यादव को सिर में चोट लगी है। डॉक्टर द्वारा धारदार चाकू की चोट बताई गई है। युवक को सात टांके लगे हैं। उसे जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया है। देर रात तक इस मामले में तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद रात के समय कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। मौके पर पुलिस बल तैनात हैं।
#Two youths injured#knife attack#three in custody#bloody clash#Hindu Sangam program

पाठको की राय