Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-दुर्ग में नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग।

इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया किशोरवय लड़कियां थोड़ी सी असावधानी से न केवल खुद पर बल्कि माता-पिता और परिजनों के लिए शर्मिंदगी का सबब बन जाती है. ऐसे ही मामले में दुर्ग के जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र में इंस्टाग्राम से दोस्ती कर नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला आया है, जहां पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है.

जेवरा-सिरसा चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि आरोपी संदीप अदावत ने पीड़िता के साथ इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर बहला-फुसला कर वीडियो कलिंग के माध्यम से अश्लील वीडियो बना लिया. परिजनों के समझाने पर पीड़िता ने आरोपी से बात करने के लिए मना किया तो आरोपी उसके अश्लील वीडियो व्हाट्सएप के माध्यम से परिजन को भेज दिया. पीड़िता के पिता इस पर 3 जुलाई को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जेवरा सिरसा चौकी, पुलगांव थाना में धारा 509 ख, 354 सी बीएनएस और 67 बी आईटी एक्ट, पोस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया. आरोपी संदीप अदावत पिता अशोक अदावत (21 वर्ष) को पुलगांव थाना प्रभारी ने नेतृत्व में टीम ने राजस्थान से गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड में भेजा दिया है.

 

#Chhattisgarh-Durg#minor girl Blackmailing#pornographic video

Source : Agency

पाठको की राय