Wednesday, October 21st, 2026

तीन महीने के भीतर तीसरी और चौथी सभा से छत्तीसगढ़ भाजपा को मिलेगी संजीवनी

रायपुर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 सितंबर को बिलासपुर और तीन अक्टूबर को जगदलपुर आएंगे। चुनावी वर्ष में मोदी तीन महीने के भीतर प्रदेश में क्रमश: तीसरी व चौथी सभा लेंगे। राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो प्रधानमंत्री का यह प्रवास छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए संजीवनी से कम नहीं है।

एक तरफ दंतेवाड़ा से 12 सितंबर और जशपुर से 15 सितंबर को शुरू हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा से भाजपाइयों का मनोबल बढ़ा हुआ है। वहीं अब प्रधानमंत्री बिलासपुर में परिवर्तन यात्रा के समापन के मौके पर भाजपा कार्यकतार्ओं में जोश भरेंगे। मोदी मिशन-2023 के चुनावी रण में 90 विधानसभा सीटों पर जीत के लिए उनका हौसला बढ़ाएंगे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संभाग बिलासपुर है। जहां आठ जिलों में 24 विधानसभा सीट आती हैं। इस इलाके में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर लगा रही हैं। इसमें से कांग्रेस के पास 13,भाजपा के पास 07, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) 02 और बहुजन समाज पार्टी के पास 02 सीट है। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) से अलग हुए धर्मजीत सिंह अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। जबकि बस्तर संभाग की 12 विधानसभा सीटों में सभी में कांग्रेस के विधायक काबिज हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री के दौरे से बिलासपुर के साथ-साथ बस्तर को भी साधने की रणनीति है।

 

#Chhattisgarh BJP

Source : Agency

पाठको की राय