Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल की बैठक: राजेश मूणत बने मुख्य सचेतक, लता उसेंडी और सुशांत सिंह सचेतक घोषित

रायपुर.

छत्तीसगढ़ बीजेपी की लोकसभा चुनाव कार्यशाला के बाद रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में हुई। बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा की गई। इसमें विधायक दल का मुख्य सचेतक वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत को बनाया गया। वहीं सचेतक लता उसेंडी और सुशांत सिंह को घोषित किया गया है।

विधायक कल की बैठक में विधायकों के सुझाव लिए गए। विधायकों को बताया गया कि विधानसभा के सत्र में राज्यपाल के भाषण पर क्या बोलना है? कैसे बोलना है? बजट सत्र में कैसे भाग लेना है? कैसे प्रश्न लेना है? इन सब चीजों की जानकारी दी गई। विधायक दल की बैठक को पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और संगठन महामंत्री पवन ने भी संबोधित किया। उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने सभी विधायकों को मार्गदर्शन देते हुए बताया विधायकों का दायित्व क्या है? जनता के साथ कैसे संबंध होने चाहिए? कार्यकर्ताओं के साथ कैसे संबंध होना चाहिए? विधायकों का संगठन के प्रति क्या दायित्व है? अच्छे विधायक बनने के लिए हमें क्या-क्या करना चाहिए, जो पार्टी के विचार परिवार के लोग हैं, उनसे हमारे कैसे संबंध होने चाहिए? आदि पर विधायकों को मार्गदर्शन दिया गया।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयाल दास बघेल, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, ओपी चैधरी,लखन लाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल आदि भाजपा विधायक मौजूद रहे।

 

#Rajesh Moonat#chief whips#Lata Usendi and Sushant Singh#whips#decision in meeting#BJP Legislature Party

Source : Agency

पाठको की राय