Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-बिलासपुर में महिला ने 70 लाख रूपये ठगे, क्रिकेट टीम में सेलेक्शन का दिया झांसा

बिलासपुर.

बिलासपुर के तोरवा पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट टीम में सलेक्शन कराने के नाम पर ठगी करने वाली वाली फरार महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है महिला बच्चों के अभिभावकों से करीब 70 लाख रुपए ठगे लिये थे, मामले में पूर्व दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। फिलहाल पुलिस महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया है।

दरअसल 10.01.23 को वेयर हाउस रोड महामाया विहार मे रहने वाली प्रार्थिया राखी खन्ना ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बेटे आकाश खन्ना ने दिसंबर 2021 प्राइम क्रिकेट अकादमी बंगाली काली मंदिर ग्राउंड तोरवा में ज्वाइन किया था जिसका कोच सन्नी दुआ था डायरेक्टर अंजुल दुआ और उसका पति सन्नी दुआ के द्वारा बच्चों  को नेशनल लेवल पर क्रिकेट टीम में सलेक्शन दिलाने के सुनहरे सपने दिखाकर बच्चों और अभिभावकों से  नगदी रकम व आरोपिया खुशबू सिंह के अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से करीब 70 लाख रुपए हासिल कर धोखाधड़ी किया गया था। पुलिस मामले की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद कर आरोपी सन्नी दुआ और अंजुल दुआ को गिरफ्तार किया था। तो वही खुशबू सिंह प्रकरण में फरार थी जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी।इसी बीच तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि खुशबू सिंह को जरहाभाटा चौक के आसपास देखा गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपिया खुशबू सिंह को हिरासत में लिया जिससे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया इसपर आरोपिया के अकाउंट को सीज किया गया है आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

 

#Chhattisgarh-Bilaspur#woman cheated#cricket team selection

Source : Agency

पाठको की राय