Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

कबीरधाम.

नक्सल प्रभावित जंगल रेंगाखार थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार, कवर्धा से अपने घर जा रहे युवक चंदू पटेल ग्राम सरवाही (35) को तेज रफ्तार कार क्रमांक गुजरात पासिंग GJ 18 BF 0717 ने रेंगाखार के पास अपने चपेट में लिया। इससे चंदू पटेल की मौत हो गई।

वहीं, आसपास के लोगों कार को रोका। कार में तीन लोग बैठे थे। हादसे के बाद लोग आक्रोशित हो गए व तीनों युवक की धुनाई कर दी। आसपास के लोगों ने जंगल रेंगाखार थाना को सूचना दी। मौके पर पुलिस बल भेजा गया। मृतक के शव को अस्पताल भेजा गया है। वहीं, कार चालक व अन्य लोगों को थाना में बैठाया गया। पुलिस के अनुसार कार सवार लोग कोई पत्रकार नहीं है, कार में प्रेस लिखा कर घूमने के लिए आए थे। ये तीनों दुर्ग - भिलाई के रहने वाले हैं। पुलिस ने घटना के बाद चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

#Chhattisgarh-Kabirdham#car collision#Bike rider dies

Source : Agency

पाठको की राय