Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-बीजापुर में एक-एक लाख के इनामी दो नक्सली गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग और ब्लास्ट में थे शामिल

बीजापुर.

बीजापुर में सूरक्षाबल के जवानों की संयुक्त टीम ने भैरमगढ़ ब्लॉक के आदवाड़ा से एक-एक लाख के दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी व भैरमगढ़ थाना की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर डालेर, आदवाड़ा, धुसावड़ व टिन्डोडी की ओर निकली थी।

अभियान के दौरान आदवाड़ा से एक लाख रुपये का इनामी आरपीसी गदामली, जनताना सरकार अध्यक्ष मंगू कुड़ियम पिता भीमा कुड़ियम उम्र 45 निवासी पटेलपारा गदामली थाना जांगला व एक लाख रुपये का ईनामी आरपीसी बिरियभूमि डालेर, जनताना सरकार अध्यक्ष रामसाय माड़वी पिता दोसल माड़वी उम्र 41 निवासी डोंगरीपारा डालेर थाना भैरमगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये नक्सलियों 20 अप्रैल 2024 को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के केशकुतुल के जंगल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने व आईईडी ब्लास्ट करने की घटना में शामिल थे। संगठन में दोनों 10 से 15 सालों से सक्रिय रूप से कार्यरत है। भैरमगढ़ थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद दोनो को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया हैं।

 

#Chhattisgarh-Bijapur#Two Naxalites arrested

Source : Agency

पाठको की राय