Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-बीजापुर में छात्र की मौत, दिल की कैविटी में मिला पानी

बीजापुर.

सीएमएचओ डॉ. बीआर पुजारी ने बताया कि राकेश पुनेम (7) पुत्र सुदरू पूनेम को 27 सितंबर 2024 को दिन में आवापल्ली के अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था, उस समय उसे हल्का बुखार और सर्दी-खांसी की शिकायत थी। मलेरिया की भी जांच की गई थी, जो कि नहीं था। तब उसे दवा देकर वापस भेजा गया था। बच्चा रात में अपने भाई के साथ ही सोया था और ठीक था।

सुबह उठने के बाद नित्य कर्म से निवृत्त होकर लगभग सात बजे वह अपने भाई के साथ बैठा था, फिर चक्कर आ रहा है करके लेट गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले गये, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दो डॉक्टर्स की टीम के द्वारा बच्चे के परिजनों एवं एसडीएम उसूर भूपेन्द्र गावड़े की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ किया गया। पोस्टमार्टम में उसके दिल के कैविटी में लगभग 40 से 50ml  पानी पाया गया है, जो कि दिल की बीमारी की स्थिति में होती है। जिसे मेडिकल की भाषा में कार्डियक टैम्पोनैड  कहा जाता है, जो कि बच्चे की अचानक मृत्यु का कारण हो सकता है। बच्चे का दिल और अन्य विसरा को आगे की पुष्टि के लिए एफसीएल रायपुर भेजा गया है। उपरोक्त अनुसार यह कहा जा सकता है कि बच्चे की मृत्यु में कहीं भी किसी से भी कोई लापरवाही नहीं हुई है।

 

#Chhattisgarh-Bijapur#student dead#heart cavity Water

Source : Agency

पाठको की राय