Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-बीजापुर में जोरदार बारिश से उफनाए नदी-नाले, सैकड़ों ग्रामीणों और मेडिकल टीम का किया रेस्क्यू

बीजापुर.

बीजापुर व आसपास के क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते नदी-नाले फिर से उफान पर आ गये हैं। चिन्नाकोड़ेपाल नदी के उफान पर होने से हेल्थ कैंप के लिए कांदुलनार गई मेडिकल टीम व ग्रामीण फंस रहे। एलडीआरएफ की टीम ने देर शाम सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को बीजापुर से स्वास्थ्य विभाग की ओर बीजापुर ब्लॉक के अंदरूनी गांव कांदुलनार में ग्रामीणों के लिए हेल्थ कैंप का आयोजन किया था।

15 सदस्ययी मेडिकल टीम ग्रामीण का स्वस्थ्य परीक्षण व दवाइयां वितरण का काम कर रही थी। इसी बीच झमाझम बारिश शुरू हो गई। क्षेत्र में हुई अनवरत बारिश से नदी नाले एक बार फिर से उफान पर आ गये हैं। वहीं, चिन्नाकोड़ेपाल नदी के भी उफान पर आ जाने से मेडिकल टीम व ग्रामीण नदी के उस पार फंसे रहे। इसकी जानकारी शाम को ब्लाक मेडिकल ऑफिसर विकास गवेल ने एसडीआरएफ के प्रभारी अधिकारी निर्मल साहू को दी। इसके बाद तत्काल उन्होंने अपनी टीम को रेस्क्यू के लिए चिन्नाकोडेपाल की ओर रवाना किया। एसडीआरएफ की टीम ने यहां से देर शाम से रात आठ बजे तक सभी 15 सदस्ययी मेडिकल टीम का रेक्सयू कर लिया। वहीं, मोदकपाल बाजार से वापस गांव जा रहे 73 महिला, पुरुष  और एक गर्भवती महिला को सुरक्षित तरीके से नदी पार कराया गया है।

 

#Chhattisgarh-Bijapur#Rivers-streams overflow#rescued

Source : Agency

पाठको की राय