Wednesday, October 21st, 2026

छत्तीसगढ़-बीजापुर में दो-दो किलो वजनी दो आईईडी बरामद, जवानों ने सुरक्षित तरीके से किया निष्क्रिय

बीजापुर.

नक्सल विरोधी अभियान पर निकले डीआरजी व बीडीएस की संयुक्त पार्टी ने दो किलो वजनी दो आईईडी को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया है। पुलिस ने बताया कि डीआरजी बीजापुर और बीडीएस की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर पोंजेर, काकेकोरमा व पेदाकोरमा की ओर निकली हुई थी।

सर्चिंग से वापसी के दौरान डी माइनिंग के समय बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा दो-दो किलो के दो आईईडी बरामद किया गया, जिसे नक्सलियों के द्वारा बीयर की बोतल में लगाया गया था। यह पहली बार है कि जब गंगालुर क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा बीयर की बोतल में कॉर्डेक्स सप्लाइन्टर का उपयोग कर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया गया था। नक्सलियों के द्वारा बीयर बोतल को डायरेक्शनल बम की तरह पगडंडी कच्चे मार्ग पर सड़क के दोनों तरह लगाया गया था। नक्सलियों ने आईईडी को प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाया गया था। बीडीएस की टीम द्वारा उसे बरामद कर मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया।

 

#Chhattisgarh-Bijapur#IEDs recovered

Source : Agency

पाठको की राय