Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़-बीजापुर में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन माओवादियों के मारे जाने की खबर

बीजापुर।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर और पड़ोसी जिले सुकमा की सरहद पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ घंटों से बीजापुर व सुकमा की सरहद वाले इलाके में डीआरजी, कोबरा बटालियन, एसटीएफ़ व सीआरपीएफ जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ चल रही है। जवानों ने नक्सलियों के कोर इलाके में धावा बोला है। इस मुठभेड़ में फोर्स के जवान नक्सलियों पर भारी पड़े हैं, और जवानों को बड़ी सफलता मिली है। हालांकि मुठभेड़ की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं कि गई।

 

#Chhattisgarh-Bijapur#Naxalites encounter

Source : Agency

पाठको की राय