Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़-बालोद में बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर की कार ने मारी ठोकर, बाइक सवार युवक की मौत

बालोद।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आज हुए एक भीषण सड़क हादसे में डिप्टी कलेक्टर की कार ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी।
इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।जिस कार से यह घटना हुई है, वह कार बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप
उइके का है।

मिली जानकारी के मुताबिक बालोद जिले के डौन्ड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम अवारी निवासी डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके का ड्राइवर उनके माता पिता का इलाज करा कर राजनांदगांव से  वापस घर लौट रहा था। तभी अवारी नाला के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को कार ने जबरदस्त ठोकर मार दी। जिससे इस सड़क हादसे में भानुप्रतापपुर के ग्राम बोगर निवासी युवक अलख राम उम्र 30 की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची डौन्ड़ी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्डम के लिए शव भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। बताया गया है कि डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके पिछले कुछ सालों से बीजापुर में ही पदस्थ है। अभी वे भोपालपटनम जनपद पंचायत सीईओ के भी प्रभार में है।

 

#Chhattisgarh-Bijapur#Deputy Collector's car

Source : Agency

पाठको की राय