Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-बीजापुर में एक लाख का इनामी सहित 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इस साल 137 नक्सलियों ने छोड़ा मावोवाद

बीजापुर.

बीजापुर में सोमवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। विभिन्न घटनाओं में शामिल एक लाख की इनामी महिला नक्सली समेत 14 नक्सलियों ने नक्सल पंथ से तौबा करते हुए पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इसी के साथ इस वर्ष अब तक में 137 नक्सलियों ने नक्सल पंथ से तौबा कर ली है। वहीं विभिन्न घटनाओं में शामिल रहे 306 नक्सलियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपये नगद प्रोत्साहन राशि दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर व शासन की पुनर्वास व आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर उसूर एसओएस अंतर्गत मारुड़बाका आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष 1 लाख की ईनामी महिला नक्सली नागी पोडियामी पति समैया पोडियामी उम्र 38 निवासी कडतीपारा मारुड़बाका,गंगालुर एरिया कमेटी अंतर्गत पुसनार भूमकाल मिलिशिया प्लाटून सेक्शन कमाण्डर अर्जुन पुनेम उर्फ अरजू उर्फ मेड्डी पिता बुधराम पुनेम उम्र 25 निवासी बड्डेपारा गंगालुर, भूमकाल मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन कमाण्डर बघेल पुनेम उर्फ बुधरु पिता कोवा पुनेम उम्र 35 निवासी गोरगेपारा थाना गंगालुर, आरपीसी मिलिशिया सदस्य बी सेक्शन रंगा पोटाम पिता लखमा पोटाम उम्र 25 निवासी पुसनार गायतापारा गंगालुर, पुसनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य सुदरु पुनेम उर्फ मोरका सुदरू पिता सुक्कू पुनेम उम्र 26 निवासी पुसनार गायता पारा गंगालुर। पुसनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य अर्जुन पोटाम उर्फ आयतु पिता लक्खु पोटाम उम्र 23 निवासी बड्डेपारा पुसनार गंगालुर, पुसनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य बुधराम पोटाम उर्फ नेती बुधराम पिता सोमलू पोटाम उम्र 26 निवासी गयतारपारा पुसनार, गंगालूर एरिया कमेटी के अंतर्गत पुसनार डीएकेएमएस सदस्य राजू पोटाम पिता मासा पोटाम उम्र 32 निवासी पुसनार गायतापारा गंगालुर, पुसनार भूमकाल मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर हेमन पुनेम पिता सुक्कू पुनेम उम्र 26 निवासी पुसनार बंटी पारा गंगालुर, पुसनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य सतरु पुनेम पिता कोवा पुनेम उम्र 55 निवासी पुसनार बंटी पारा गंगालूर, पुसनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य सोमलू कुंजाम पिता मासा कुंजाम उम्र 40 निवासी पुसनार बंटी पारा गंगालुर, पुसनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य मंगलू हेमला उर्फ मुंडी पिता हुंगा हेमला उम्र 35 निवासी बंटी पारा पुसनार गंगालुर, भैरमगढ़ एरिया कमेटी अंतर्गत सीएनएम सदस्य सूदरु मड़कम पिता सन्नू मड़कम उम्र 24 निवासी मदपाल मिरतुर व पश्चिम बस्तर डिविजन प्रेस टीम पार्टी सदस्य संतोष मोड़ियाम पिता आयतु मोड़ियाम उम्र 30 निवासी पेद्दाकोरमा थाना बीजापुर शामिल हैं।

 

#Chhattisgarh-Bijapur#14 Naxalites surrendered#one lakh rewarded Naxalite

Source : Agency

पाठको की राय