Wednesday, October 21st, 2026

ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर को सीधी आर्थिक मदद देने वाला छत्तीसगढ़ बना देश का पहला राज्य

रायपुर
लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी ने आज राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ और ‘राजीव युवा मितान क्लब योजना’ का शुभारंभ किया साथ ही महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले ‘सेवाग्राम’ तथा ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय