Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़-बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय गृहमंत्री गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, नक्सलवाद और अन्य मुद्दों पर की चर्चा

जगदलपुर.

बस्तर सांसद महेश कश्यप इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात की। बस्तर में दम तोड़ रहे नक्सलवाद के अलावा अन्य मुद्दों को लेकर बस्तर सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री से चर्चा की। वहीं, बस्तर में केंद्रीय गृहमंत्री के प्रवास को लेकर भी तैयारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिनों के लिए छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगे। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात करते हुए सबसे पहले उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बस्तर में जिस तरह से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, उससे नक्सलियों की टीम अपने लड़ाकुओं को बचाने में सफल नहीं हो पा रही है। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

 

#Chhattisgarh-Bastar#MP Mahesh Kashyap

Source : Agency

पाठको की राय