Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-बलरामपुर के रामानुजगंज थाने का रमाकांत तिवारी ने संभाला चार्ज, दो बार राष्ट्रपति पदक से पुरस्कृत

बलरामपुर.

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में रामानुजगंज थाने में निरीक्षक रमाकांत तिवारी ने आज थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। बलरामपुर में साइबर सेल प्रभारी रहे रमाकांत तिवारी निरीक्षक के रूप में कोरबा,जगदलपुर,बीजापुर,कबीरधाम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र को नशा मुक्त करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि नशा के खिलाफ स्थानीय लोगों के सहयोग से अभियान चलाया जाएगा। पुलिस एवं नागरिकों के बीच बेहतर तालमेल एवं संबंध स्थापित यह सुनिश्चित किया जाएगा। वे जहां भी रहे अपने उत्कृष्ट कार्यो से अपनी एक अलग छवि बनाई।

दो बार राष्ट्रपति पदक से हो चुके हैं पुरस्कृत
तेज तर्रार युवा पुलिस अधिकारी रामाकांत तिवारी नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अपनी सेवा देने के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए सन 2018 एवं सन 2020 में राष्ट्रपति पदक से पुरस्कृत हो चुके हैं।

 

#Chhattisgarh-Balrampur#Ramanujganj police station#Ramakant Tiwari

Source : Agency

पाठको की राय