Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-बलरामपुर में 31.63 करोड़ रुपये से बनेगा अस्पताल, मंत्री नेताम ने किया भूमिपूजन

बलरामपुर.

बलरामपुर रामनुजगंज जिला प्रवास के दौरान कृषि और आदिम जाति विभाग के मंत्री रामविचार नेताम ने जिले को स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी। उन्होंने जिला अस्पताल में मातृ एवं शिशु अस्पताल और 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का भूमिपूजन किया। लगभग 31 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से बनने वाले यह अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने जनता को संबोधित करता हुए कहा कि यह स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तारीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके बन जाने से जिले वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। इन अस्पतालों में अच्छी व्यवस्था के साथ मेडिकल केयर मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिले वासियों को पहुंच संबंधी कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इसके पूर्ण हो जाने से  लोगों को दूसरे स्थान पर इलाज के लिए जाना नहीं पड़ेगा। तत्काल जरूरत पड़ने पर अब बलरामपुर जिले में ही बड़े अस्पतालों जैसी सुविधा मिलेगी। साथ ही इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
महिला बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बड़े-बड़े कार्य स्वीकृत हो रहे हैं उन्हीं के प्रयासों से स्वास्थ्य क्षेत्र में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ और मातृ एवं शिशु अस्पताल बनने जा रहा है इससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से निजात मिलेगा। उन्होंने इसके लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

 

#Chhattisgarh-Balrampur#Minister Netam#hospital

Source : Agency

पाठको की राय