Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज में कार और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत, दो महिलाओं की मौत और बाल-बाल बचा मासूम

बलरामपुर रामानुजगंज.

छत्तीसगढ़ की सीमा से करीब 20 किलोमीटर दूरी पर झारखंड के रंका अनुमंडल थाना क्षेत्र के भदुआघाटी के पास कार और टेलर की टक्कर में छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला के दो महिलाओं की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों की प्राथमिक उपचार रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करने  के बाद सदर अस्पताल गढ़वा में रेफर किया है।

घटनाक्रम के संबंध में वहां उपस्थित लोगों ने बताया कि सीजी 04 पीबी 8431 टेलर गढ़वा जिले की ओर से आ रही थी जबकि सीजी 15 डीसी 9690 भदुआघाटी के पास आमने-सामने की जोरदार टक्कर में कार में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई है। अन्य तीन घायल व्यक्तियों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज उपरांत बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा के लिए रेफर किया गया है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि सभी कार सवार लोग छत्तीसगढ़ प्रदेश  सूरजपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। मृतकों में ब्यूटी खातून 32 वर्ष तथा नफीसा खातून 45 वर्ष का नाम शामिल है ।जबकि वसीम अंसारी 49 वर्ष स्वीटी खातून 30 वर्ष को अत्यंत घायल अवस्था में रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गढ़वा के लिए रेफर कर दिया गया है ।

वहीं ट्रेलर चालक घटनास्थल से अपने टेलर वहां को छोड़कर फरार बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति के संबंधियों ने बताया कि सभी लोग गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित सोनपुरवा टोला में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे ।इसी क्रम में रंका थाना क्षेत्र के भदुवाघाटी मोड पर विपरीत दिशा से आ रहे कार और टेलर की टक्कर में जोरदार टक्कर होने के कारण एक महिला की घटना स्थल पर मौत हो गई है ।एक महिला ने इलाज के क्रम में मृत्यु हो गया है जबकि अन्य तीन लोग घायल बताए जा रहे है। घटना में एक वर्ष का बच्चा बाल बाल बचा।

 

#Two women dead. car-trailer collision#Chhattisgarh

Source : Agency

पाठको की राय