Thursday, October 22nd, 2026

छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार हिंसा में विधायक देवेंद्र की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने पेश किया 449 पन्नों का चालान

बलौदा बाजार.

10 जून को बलौदाबाजार में हुई आगजनी, तोड़फोड़ व हिंसक प्रदर्शन मामले में आरोपी विधायक देवेंद्र यादव व ओमप्रकाश बंजारे का चालान आज कोतवाली पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में पेश किया. लगभग तीन महीने से जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव को विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी मानते हुए पुलिस ने 449 पेज का चालान पेश किया है.

मामले की सुनवाई 23 नवंबर को होगी. वहीं हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर 20 नवंबर को सुनवाई होगी. विधायक देवेंद्र यादव के अधिवक्ता अनादि शंकर मिश्रा ने बताया कि आज पुलिस ने चालान पेश किया है. हम उसका अध्ययन कर रहे हैं. प्रथम दृष्टि पुलिस की तरफ से कोई बड़ा साक्ष्य दिखाई नहीं दे रहा है. न्यायालय ने 23 नवंबर को पुनः पेशी दिया है. वहीं विधायक देवेंद्र यादव की हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगी है, जिस पर 20 नवंबर को सुनवाई होगी.

 

#Chhattisgarh-Baloda Bazar violence#MLA Devendra

Source : Agency

पाठको की राय