Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार, पुलिस ने सुबह से डाल दिया था डेरा

बलौदा बाजार.

बलौदा बाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सुबह सात बजे विधायक के निवास एएसपी अभिषेक सिंह की अगुवाई में भिलाई पहुंची थी। 11 घंटे के बाद पुलिस आखिरकार विधायक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इससे पहले बलौदा बाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर पांच स्थित घर पर बलौदा बाजार भाटापारा पुलिस पहुंची थी।

सुबह से पुलिस विधायक निवास के बाहर मौजूद रही  है। एएसपी अभिषेक सिंह पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे थे। विधायक के बंगले के बाहर समर्थक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस सुबह सात बज से देवेंद्र यादव के बंगले से बाहर निकलने का इंतजार कर रही थी। बंगले के बाहर बलौदा बाजार एएसपी अभिषेक सिंह, डीएसपी बलोदा बाजार ईश्वर चंद्राकर, निरीक्षक योगिता खापर्डे सहित आधा दर्जन से अधिक थानों के प्रभारियों की टीम शामिल थी । समर्थकों की भीड़ को देखते हुए दुर्ग जिला पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया गया था।

 

#Chhattisgarh-Baloda Bazar#MLA Devendra Yadav

Source : Agency

पाठको की राय