Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-बालोद में युवक की कुएं में गिरकर मौत, जुआ खेलते समय पुलिस को देखकर भाग रहा था

बालोद।

गुरूर थाना क्षेत्र के टेंगनाबरपारा गांव में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मोरध्वज ठाकुर (23 वर्ष) पुत्र कृषणा ठाकुर के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब युवक को पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने तास खेलते हुए देखा, जिसके बाद वह घबराकर दौड़ने लगा और कुएं में जा गिरा।

इस दुखद घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने जमकर बवाल काटा। थाना प्रभारी तूल सिंह पाटवी ने बताया कि बीती रात पेट्रोलिंग टीम गांव में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टेंगनाबरपारा गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। जैसे ही पेट्रोलिंग वाहन की सायरन की आवाज जुआ खेलने वालों तक पहुंची, लोग भागने लगे, जिसमें मोरध्वज कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद सुबह शव को कुएं से निकालकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि पुलिस चुपचाप तास खेलने वालों को पकड़ लेती, तो मोरध्वज की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही की निंदा की और उचित कार्रवाई की मांग की है।

 

#Chhattisgarh-Balod#youth falling into well#gambling

Source : Agency

पाठको की राय