Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़-बालोद में कोहरे में हाइवा वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 2 लोग गंभीर रूप से घायल

बालोद.

हाइवा वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से गुरूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कोहरे में विजीबिलिटी कम होने के चलते हादसा हुआ है. घटना गुरूर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, अवैध रेत से भरी हाइवा वाहना ने टक्कर मार दी. हादसे में दो बाइक सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पहले दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया है.

 

#Chhattisgarh-Balod#Hiva hits bike

Source : Agency

पाठको की राय