Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-बालोद में अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, बारिश में कम दिखने से डॉक्टर की डूबकर मौत

दुर्ग/बालोद.

बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र अंतर्गत में एक डॉक्टर अपनी कार सहित नाले में जा गिर,  जहां उसकी डूबने से मौत हो गई। आशंका है कि भारी बारिश के चलते चालक को दिखना कम हो गया होगा, जिस वजह से यह हादसा हुआ। भारी बारिश में पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला। कार के परखच्चे उड़ गए हैं। मृतक युवक बालोद के ग्राम भानपुरी का रहने वाला बताया जा रहा है, जो कि दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक में पदस्थ था।

पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। गुरुर ब्लॉक के भुलन डबरी की यह घटना बताई जा रही है। गुरुर थाना प्रभारी तुल सिंह पट्टावी ने पूरी घटना की पुष्टि की है। बीती रात हो रही मूसलाधार बारिश, जो की शाम छह बजे से पूरी रात हुई। इसी दौरान की घटना बताई जा रही है। वहीं सरपंच भानपुरी अरुण साहू ने बताया कि मृतक थानेश साहू मेडिकल कर्मचारी था। रात में पुलिस द्वारा शव को रेस्क्यू कर अस्पताल में रखवा दिया गया था और अभी पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया गया है।

काम से लौट रहा था डॉक्टर
मृतक थानेश साहू अपने काम से लौट रहा था। हादसा भुलन गांव और मंदिर के बीच हुआ है। कार बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि बारिश में कुछ नजर ना आने की वजह से यह हादसा हुआ होगा।

 

#Chhattisgarh-Balod#Car falls drain#doctor drowns

Source : Agency

पाठको की राय